किसी भी सूरत में अपराध नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : कोतवाल : नवागत कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार

किसी भी सूरत में अपराध नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : कोतवाल : नवागत कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने ग्रहण किया कार्यभार

 

सिकंदराराऊ । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा किए गए थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के क्रम में शनिवार को नवागत कोतवाल प्रेमपाल सिंह ने अपना कोतवाली में कार्यभार ग्रहण किया। कोतवाली की कमान संभालने के साथ ही प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने सख्त तेवर दिखाते हुए अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी सूरत में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अपराधी या तो अपराध करना बंद कर दें,अन्यथा कस्बा व इलाका छोड़कर चले जाएं। नवागत थानाध्यक्ष के मुताबिक कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए क्षेत्र में नियमित गश्त, संदिग्धों की चेकिंग और पुराने अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ।उल्लेखनीय है कि जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से एसपी स्तर पर विभिन्न थानों के प्रभारियों के फेरबदल के तहत यह स्थानांतरण किया गया है ।प्रेमपाल सिंह के थानाध्यक्ष बनने से स्थानीय लोगों को अपराध नियंत्रण और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment