सिकंदराराऊ में बॉम्बे पुलिस ने शातिर चोर की निशानदेही पर दबिश,मचा हड़कंप:पुलिस एक महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई
सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला तुरजई में शनिवार को बॉम्बे पुलिस ने पकड़े गए शातिर की निशानदेही पर दबिश दी। पुलिस की दबिश से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। टीम अपने साथ एक महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व बॉम्बे में स्वर्ण आभूषणों की चोरी हुई थी। जिसकी पीड़ित द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने चोरी में शामिल एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। चोर ने उक्त आभूषणों को कस्बा के मोहल्ला तुरजई निवासी एक महिला को बेच दिए। शनिवार को बॉम्बे पुलिस ने कस्बा के मोहल्ला तुरजई में पकड़े गए शातिर की निशानदेही दबिश दी। जिससे मोहल्ले में खलबली मच गई। पुलिस चोरी के आभूषण खरीदने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। बॉम्बे पुलिस द्वारा दी गई दबिश की चर्चाओं का बाजार लोगों के बीच गर्म रहा।











