दिल्ली शादी में गया परिवार, चोरों ने किया लाखों माल पार दाऊजी मोहल्ले में महिला सोती रही चोर ले गये सामान

कस्बा के मुहल्ला दाऊजी में एक घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। जिसकी शिकायत पीडित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस से की है।
अपनी शिकायत में मकान स्वामी प्रेम लवानियां ने कहा है कि शुक्रवार को परिवार के सभी लोग दिल्ली शादी में गये थे। परिवार की महिला घर पर ही रह गयी थी, उसके साथ ऊपरी हिस्से में एक किरायेदार अपने कमरे में सो रहा था। सुबह करीब साढे पांच बजे जब घर पर रह गई महिला जागी और बाहर आई। उसने देखा कि पास वाले कमरे का सामान बिखरा हुआ था और वहां से नकदी व जेवर चोरी हो चुके थे। महिला ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तथा चोरों के पगचिन्हों पर उन्हें तलाश किया मगर कोई कामयाबी हासिल नहीं हुई। पीडित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment