कार्तिक मास में रूदायन में हुआ भव्य तुलसी सहस्त्रार्चन, एक हजार नामों के साथ प्रभु श्री राम को अर्पित किए गए तुलसी दल

गांव रुदायन में कार्तिक मास के पावन उपलक्ष्य में श्रद्धा और भक्ति के साथ वैदिक मंत्रोच्चार और संकीर्तन के बीच प्रभु श्री राम जी का विशेष तुलसी सहस्त्रार्चन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
रविवार को अयोजित कार्रक्रम के बारे में आचार्य खगेन्द्र शास्त्री ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास भगवान विष्णु और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम को अत्यंत प्रिय है। सहस्त्र का अर्थ एक हजार और अर्चन का अर्थ पूजन होता है। इस विशेष अनुष्ठान में प्रभु श्री राम या शालिग्राम स्वरूप के एक हजार दिव्य नामों श्री राम सहस्त्रनाम का उच्चारण किया जाता है। प्रत्येक नाम और मंत्र के साथ एक-एक अखंड तुलसी दल अर्थात एक पत्ता प्रेमपूर्वक भगवान के श्रीचरणों में अर्पित किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कार्तिक माह में तुलसी महारानी के पत्तों से किया गया यह सहस्त्रार्चन अनंत पुण्य प्रदान करने वाला और सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला माना गया है। कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रभु श्री राम का विधि-विधान से अभिषेक व श्रृंगार किया गया। इसके पश्चात मलूक पीठ वृंदावन से पधारे संत केशव दास जी और आचार्य खगेंद्र शास्त्री के सानिध्य में सहस्त्रार्चन प्रारंभ हुआ। संपूर्ण वातावरण श्जय श्री रामश् के जयघोष और भक्तिमय भजनों से गूंजायमान रहा। अनुष्ठान के समापन पर दीपदान, महाआरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस पावन अवसर पर गोपाल दास जी, बाबा राम सुख दास जी, मनोज पंडित जी, रजत, सोनू, गुल्ले, मयंक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment