वसईं काजी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला आयोजित, पशुपालकों को दी गई योजनाओं व उपचार की जानकारी

ग्राम वसईं काजी में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले एवं शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष ध्रुव शर्मा ने गौपूजन, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और फीता काटकर किया।
आयोजित कार्रक्रम में मुख्य अतिथि धु्रव शर्मा ने पशुपालकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अर्चित गौतम ने कहा कि सरकार गांव स्तर पर ही पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य व अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, जिसका ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र पाल सिंह ने पशुपालकों को संक्रामक व मौसमी बीमारियों से पशुओं को बचाने के उपाय बताए। शिविर का संयोजन व संचालन करते हुए पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ गुप्ता ने पशुओं को समय-समय पर स्वस्थ रखने, संतुलित आहार और नियमित देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। शिविर के दौरान गौपालन व गौसंवर्धन पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में पशुओं का टीकाकरण किया गया और पशुपालकों को निरूशुल्क दवाइयों का वितरण हुआ।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment