सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, मचा कोहराम:14 नवंबर को गांव जिरौली कलां के पास हुई थी दो बाइकों की भिड़ंत
सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली कलां के पास 14 नवंबर की शाम हुई दो बाइकों की भीषण भिंडत में गंभीर रूप से घायल हुए गांव रतिभानपुर निवासी एक युवक की उपचार के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया जाता है कि गांव रतिभानपुर निवासी सत्यवीर पुत्र ओमप्रकाश शनिवार की शाम 7 बजे करीब बाइक पर सवार होकर आ रहे थे। जैसे ही बाइक सवार गांव जिरौली कलां के निकट पहुंचे। तभी सामने से एक रही एक बाइक उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में सत्यवीर गंभीर रूप से घायल हो गए । आनन फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक होने पर उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रविवार को उपचार के दौरान सत्यवीर ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में हाहाकर मच गया और गांव में मातम पसर गया ।मृतक अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, वह परिवार के पालन-पोषण का इकलौता सहारा थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।









