चाकू समेत युवक गिरफ्तार

चाकू समेत युवक गिरफ्ता

सिकंदराराऊ। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव कपसिया नगरिया रोड से एक युवक को चाकू समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

एसआई धर्मेंद्र निरंजन अपने हमराहो के साथ क्षेत्र गस्त कर रहे थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक चाकू लेकर गांव कपसिया नगरिया रोड पर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर युवक को गिरफ्तार का लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अंशुल पुत्र रविंद्र निवासी गांव नाई नगला ताहर थाना सिकंदराराऊ बताया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment