खेत के विवाद को लेकर भाई बहन को पीटकर किया घायल
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौली किशनपुर में खेत के विवाद को लेकर नामजदों ने भाई बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव गिनौली किशनपुर निवासी टीटू पुत्र वीरी सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 11 नवंबर की दोपहर 2 बजे करीब गांव के ही नेत्रपाल पुत्र पातीराम , दिगंबर सिंह पुत्र नेत्रपाल,सुरेश उर्फ गटुआ पुत्र गीतम सिंह व पवन उर्फ पप्पन यादव पुत्र अजंटी निवासी गांव खेड़ा सुल्तानपुर खेत के विवाद को लेकर बेवजह गाली गलौज करते हुए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी बहन मंजू को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









