महिला को दो युवकों ने बुरी नीयत से दबोचा
सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित एक गांव निवासी एक महिला को दो युवक ने घर में घुसकर बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता ने कोतवाली में एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए है कि वह 11 नवंबर की रात्रि 9:30 बजे करीब अपने घर पर चारपाई पर सो रही थी। तभी शुशांक पुत्र किशन पाल सिंह व एक अज्ञात युवक ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगे। पीड़िता द्वारा शोरगुल करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।









