बिल्डिंग मैटिरियल के गोदाम से चोरों ने ट्रैक्टर व मशीनों से तीन बैटरियाँ की पार: चोरों ने गोदाम में तीसरी बार दिया घटना को अंजाम 

बिल्डिंग मैटिरियल के गोदाम से चोरों ने ट्रैक्टर व मशीनों से तीन बैटरियाँ की पार: चोरों ने गोदाम में तीसरी बार दिया घटना को अंजाम

सिकंदराराऊ। कस्बा पुरदिलनगर में सिंधौली रोड स्थित एक बिल्डिंग मैटिरियल के गोदाम में चोरों ने तीसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर गेट को तोड़कर उसमें खड़े ट्रैक्टर व मशीनों की तीन बैटरियाँ चोरी कर ले गए। पीड़ित ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करने को कोतवाली में तहरीर दी है।

कस्बा पुरदिलनगर निवासी राजू कुरैशी ने दी तहरीर में कहा है कि उसका गांव सिंधौली रोड पर बिल्डिंग मैटिरियल का गोदाम है। गोदाम में पहली चोरी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। उस समय गोदाम बन रहा था और वहां चौकीदार मौजूद था, लेकिन उसे चोरी का पता नहीं चला। करीब एक साल बाद दूसरी बार चोरी हुई। उस समय भी चौकीदार तैनात था, लेकिन उसे घटना की जानकारी नहीं हुई। सोमवार को हुई तीसरी चोरी के समय गोदाम पर चौकीदार मौजूद नहीं था। चोर गेट तोड़कर अंदर गए और वहां खड़े ट्रैक्टर व मशीनों से तीन बैटरियां एवं छोटे गाटर के टुकड़े चुराकर ले गए। राजू कुरैशी ने बताया कि दोनों घटनाओं की एफआईआर दर्ज कराई गई थी, लेकिन आज तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है।

तहरीर मिलने के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment