घर में घुसकर युवक को पीटा 

घर में घुसकर युवक को पीटा ‎

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला गोसागंज में नामजदों ने घर में घुसकर युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मोहल्ला गौसगंज निवासी हरिपाल पुत्र श्रीनिवास ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 नवंबर की रात्रि 9:30 बजे करीब वह अपनी दुकान बंद कर आ रहा था। घर के बाहर मोहल्ले का ही विपिन कुमार पुत्र शैतान सिंह गाली गलौज कर रहा था । उसने इसका विरोध किया। इसके बाद आरोपी विपिन कुमार, अमरदीप उर्फ फौजी पुत्रगण शैतान सिंह व शैतान सिंह बोध सिंह एकराय होकर घर में घुस आए और गाली गलौज कर उसके ऊपर लाठी डंडों एवं सरिया से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी ⋅है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment