आगामी विधानसभा चुनाव में नागर समाज बनायेगा पीडीए सरकारपीडीए जननायक अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री : राकेश बघेलसिकंदराराऊ । कस्बा के जीटी रोड स्थित सपा कैंप कार्यालय पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ राकेश बघेल के नेतृत्व में सैकड़ो नागर समाज के लोगों को फूलमालाएं, पटका व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी एवं प्रदेश अध्यक्ष कर्ण नागर समाज राजेश नागर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल व प्रोफेसर गिरीश बाबू नागर द्वारा दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर गिरीश बाबू नागर व संचालन पंकज पंडा द्वारा किया गया।
नागर समाज सम्मानित कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों को 51 किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सपा नेता प्रबल प्रताप सिंह धनगर उर्फ़ राकेश बघेल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में नागर समाज बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ रहा है। इस बार नागर समाज ने मन बना लिया है कि पीडीए के साथ जुड़कर पीडीए जननायक अखिलेश यादव क़ो मुख्यमंत्री बनाएंगे।इसी के साथ सपा नेता राकेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदैव ही नागर समाज के साथ छल किया है। भारतीय जनता पार्टी ने नागर समाज का वोट लेकर कभी मुड़कर उनकी तरफ नहीं देखा । जिसके कारण नगर समाज अपने आप को पीड़ित दुखी अपमानित महसूस कर रहा है। कार्यक्रम में सुशील यादव, सुनील यादव, भोला बघेल, ठाकुरदास, पूरन सिंह नागर, कुमरपाल सिंह नागर, मोहन सिंह नागर, बहुरन सिंह नागर,धर्मपाल सिंह नागर, गिरीश कुमार नागर, देवेंद्र सिंह नागर, मुरारी लाल नागर, प्रेम किशोर नागर, मलखान सिंह नागर, सुरेश चंद्र नागर, अरविंद कुमार नागर, धनपाल सिंह नागर, खेम सिंह नागर, भोले शंकर नागर, महेश चंद्र नागर, दिनेश कुमार नागर, कालीचरण नागर, अर्जुन सिंह नागर, साहब सिंह नागर आदि मौजूद रहे।











