रोडवेज बस में महिला की सोने की चैन की पार

सिकंदराराऊ। भैया दूज का पर्व मना कर अपनी ससुराल लौट रही एक महिला के गले में पड़ी सोने की जंजीर को शातिर ने कस्बा के पंत चौराहे पर रोडवेज बस में चढ़ने के दौरान पार कर दी। पीड़िता ने कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


विजमा कुमारी पत्नी सुरेशचन्द्र उपाध्याय निवासी विकास लोक कॉलोनी थाना गाँधीपार्क जनपद अलीगढ़ ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 11 नवंबर को भैया दौज करके अलीगढ वापिसजाने के लिए कस्बा के पंत चौराहे पर रोडवेज में चढ़ी। तभी अज्ञात व्यक्ति ने धक्का देकर उनके गले में पड़ी करीब तीन तोले की सोने की चैन को पार कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस शातिर चैन चोर की तलाश में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment