सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी के दादा ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी के दादा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 11 नबंवर की रात्रि को उसकी 14 वर्षीय नातिनी को गांव का ही सत्यम अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।










