घर में घुसकर परिवार को मारपीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलगवां में नाली के विवाद को लेकर नामजदों ने घर में घुसकर एक परिवार को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।


गांव पिपलगवां निवासी प्रदीप चौहान पुत्र सत्यदेव सिंह उर्फ सत्तन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए कहा है कि 9 नवंबर की शाम 5:30 बजे करीब नाली के विवाद को लेकर गाँव के ही विशाल पुत्र रविन्द्र, अभिषेक, चंद्रभान पुत्रगण ओमकार सिंह, पोलू पुत्र वीरेन्द्र सिंह एकराय होकर घर में घुस आए और बेवजह गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों ,खुर्पी व लोहे की रोड से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी रुबी, पुत्री लड़की वंशिका, चाचा धर्मेंद्र सिंह पुत्र बाबू सिंह को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment