विद्यापीठ इंटर कॉलेज में शुद्ध मतदाता सूची और मतदान का महत्व निबंध प्रतियोगिता

विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में शुद्ध मतदाता सूची का महत्व व मतदान का महत्व पर छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध प्रतियोगिता कराई गई।
शुक्रंवार को आयोजित प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य ने बताया कि शुद्ध मतदाता सूची केवल नामों का दस्तावेज नहीं, बल्कि लोकतंत्र की विश्वसनीयता का आधार है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपना नाम मतदाता सूची में जाँचे तथा किसी भी त्रुटि को समय रहते ठीक कराए।हमें बिना किसी भय, दबाव, लालच या भेदभाव के स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए। प्रत्येक वोट देश के भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर अरुण कुमार कौशिक, भारत सिंह, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेन्द्र कुशवाहा तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment