सासनी की अनामिका जैन बनीं भाजपा महिला मोर्चा हाथरस की जिला मंत्री

भारतीय जनता पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सासनी नगर की सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ता अनामिका जैन को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा हाथरस की जिला मंत्री नियुक्त किया गया है।
गुरूवार की देर शाम श्रीमती जैन की यह महत्वपूर्ण नियुक्ति ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रेश गुप्ता तथा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शालिनी पाठक की संस्तुति एवं अनुमति से की गई है। बता दें कि अनामिका जैन लंबे समय से पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाती आ रही हैं। उनकी कार्यकुशलता, संगठन के प्रति समर्पण और महिलाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। जैसे ही अनामिका जैन को जिला मंत्री बनाए जाने की सूचना सासनी पहुंची, स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिष्ठान खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। नवनियुक्त जिला मंत्री अनामिका जैन ने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने संकल्प लिया कि वे केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगी और आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगी। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment