सिकंदराराऊ। कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड के निकट बीती रात एक बाइक सवार युवक की महिलाओं ने चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। जिससे मौके से खासा हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक महिलाएं युवक को चप्पलों से पीटती रही । महिलाओं द्वारा की गई युवक की धुनाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड पास मंगलवार की रात्रि को एक बाइक सवार युवक खड़ा हुआ था। तभी कुछ महिलाएं मौके पर पहुंची और युवक को पकड़ लिया । महिलाओं ने चप्पलों से युवक की धुनाई करना शुरू कर दिया। महिलाएं युवक को काफी देर तक चप्पलों से पीटती रही। मौके पर लोगों की खासी भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान महिलाओं के साथ मौके पर कुछ युवक भी पहुंच गए। युवकों द्वारा भी उक्त युवक को जमकर पीटा गया। मारपीट करने बाद युवक जबरन युवक को बाइक पर बैठा कर अपने साथ ले गए। महिलाओं द्वारा चप्पलों से युवक की गई धुनाई की चर्चाओं का बाजार लोगों के बीच गर्म रहा।










