आसमान में छाए रहे काले-काले बादल:सर्द हवाओं का दौर जारी

सिकन्द्राराऊ- 28 जनवरी। कस्बा में पूरी रात बरसात हुई और आज पूरे दिन आसमान में काले काले बादल छाए रहे । सर्द हवाओं का दौर भी जारी रहा। जिससे सर्दी बढ़ गई और लोग ठिठुरते हुए नजर आए। लोगों ने अलाव का सहारा लिया ।।
आज पूरे दिन आसमान में काले काले बादल छाए रहे। सर्द हवाएं चलती रही । लोगों को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। सर्दी का प्रकोप बढ़ गया। लोगों ने सर्दी से बचने को अलाव, हीटर आदि का सहारा लिया। वही लोग गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दिए । सर्द हवाओं के कारण लोगों की दिनाचर्या भी प्रभावित रही। बाजारों में लोगो का आवागामन भी कम रहा। बाजारों में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार कर दिखाई दिए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment