नामजदों ने दो भाइयों को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नीजरा गोकुलपुर में नामजदों ने दीपावली की रात्रि को दो सगे भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव नीजरा गोकुलपुर निवासी संतोष पुत्र गुलफान सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 8 नवंबर की रात्रि 9 बजे करीब गांव के ही जयवीर ,विश्वम्भर पुत्रगण श्याम लाल,भूपेन्द्र पुत्र विशम्बर बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने एवं उसके भाई प्रमोद ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। जिससे दोनों भाई लहूलुहान हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment