सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में पुरानी रंजिश को लेकर चाचा चाची ने सगे भतीजे एवं भतीजी को लाठी डंडों एवं दराती से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है ।
गांव पोरा निवासी सोनू कुमार पुत्र गंगा सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि मंगलवार की सुबह 8:30 बजे करीब उसके चाचा चाची रंजिश के चलते हुए उसकी बहन आरती को गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों भाई बहन पर लाठी डंडों एवं दराती से प्रहार कर दिया। जिससे दोनों बहन भाई घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है ।










