संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मचा कोहराम:सैकड़ों ग्रामीण और मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे

परिजनों ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांगसिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव उमरावपुर में 35 वर्षीय युवक की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत को लेकर मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीण और मृतक के परिजन कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।


बताया जाता है कि गांव उमरावपुर निवासी 35 वर्षीय यतेंद्र की सोमवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। मंगलवार की सुबह 10 बजे करीब ग्रामीण और परिजन कोतवाली पहुंचे। वहां फाइनेंस कंपनी चोला मंडलम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।यतेंद्र के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन पर लगातार दबाव बनाया और मानसिक रूप से परेशान किया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment