सिंघर्र पशुपालकों को सिखाए उन्नत पशुपालन के गुर, श्री राधा रानी डेरी पर हुआ कार्यक्रम बांटे दीपावली उपहार

गांव सिंघर्र स्थित श्री राधा रानी डेरी पर दीपावली के उपलक्ष्य में डेरी संचालक हैप्पी ठाकुर ने किसानों और पशुपालकों को उन्नत पशुपालन, पशुओं के बेहतर रखरखाव, संतुलित आहार और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन कर किसान अपनी आय में काफी वृद्धि कर सकते हैं।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता एवं समाजसेवी कोमल सिंह ठाकुर के करकमलों द्वारा पशुपालकों को दीपावली के उपहार भेंट किए गए और मिष्ठान का वितरण किया गया। इस दौरान कोमल सिंह ठाकुर ने किसानों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए डेरी संचालक के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा मिलता है और किसान आत्मनिर्भर बनते हैं। इस मौके पर कुलदीप सिंह तोमर, भीम सिंह तोमर, गोविंदा, छोटू कौमरी, प्रमोद शर्मा, दीपेंद्र सिंह, दानवीर सिंह, विनोद, पवन शर्मा, पवन दिवाकर, सत्येंद्र पाल सिंह, रईसपाल सिंह, दुष्यंत तोमर और बनवारी लाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान व पशुपालक मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment

दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं,मुकेश चौहान,जिला उपाध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी हाथरस जीवन आयुर्वेद भवन,(उच्च कोटि शास्त्रोक्त एवं पेटेंट,आयुर्वेदिक दवा के निर्माता एवं थोक विक्रेता),नगला सरदार (कचौरा) सिकंदराराऊ