बरसात होने से तामपान में आई भारी गिरावट

सिकंदराराऊ। मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली । सुबह थोड़ी देर को धूप खिली और बाद में आसमान में काले काले बादल छा गए तथा तेजी के साथ सर्द हवाएं चलने लगी। दोपहर को बरसात होने से लोगों में ठिठुरन बढ़ गई । लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए।
मौसम ने मंगलवार को अचानक अपना रुख बदल लिया। आसमान में काले काले बादल छाए रहे और सर्द हवाएं भी चलती रही। दोपहर 12 बजे करीब से हुई बरसात से लोग ठिठुरने लगे । रात भर बरसात का दौर जारी रहा। बरसात होने से तापमान में भारी गिरावट आ गई। बरसात होने से जिन किसानों ने आलू एवं मटर की फसल करी है ,उनके माथे पर चिंता की लकीरें उभर गई। तेज गरज के साथ बरसात होने लगी। जिससे किसान भी परेशान नजर आए। सर्दी से बचने को लोगों ने हीटर एवं अलाव का सहारा लिया। लोग गर्म कपड़े पहनते हुई दिखाई दिए। मौसम विभाग ने पूर्व भी ही अवगत करा दिया था, कि मौसम में बदलाव आएगा और सर्द हवाओं के साथ बरसात भी होगी । कहीं कहीं ओला वृष्टि होने की भी आंशका जताई है।












