मोबाइल की दुकान में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगाने का किया प्रयास:सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला रोशनगंज स्थित एक मोबाइल की दुकान में बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि दुकान में किसी कारण आग लग नहीं पाई। अन्यथा बड़ा हादसा घटित हो सकता था। उक्त घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित दुकान स्वामी ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।


दुकान स्वामी शारिफ ने दी तहरीर में कहा है कि मोहल्ला रोशनगंज स्थित छोटे सरकार के नाम से उसकी मोबाइल की दुकान है। मंगलवार की रात्रि को वह रोज की भांति अपनी दुकान को बंद करके गया था। रात्रि 3:30 बजे करीब अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी दुकान में आग लगाने का प्रयास किया गया। गनीमत रही कि किसी कारण वश दुकान में आग नहीं लग पाई। जिससे बड़ा हादसा टल गया। बुधवार की सुबह जब उसे घटना की जानकारी हुई तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति आग लगाने का प्रयास करते हुए साफ दिखाई दे रहा है ।पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपी की जांच में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment