नकली सामान पर ब्रांडेड कंपनी का रैफर लगाकर बेचे जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला रोशनगंज में एक व्यापारी द्वारा मैसर्स ऊषा इंटरनेशनल लि. कंपनी के इलेक्ट्रिक कैटल एवं मैसर्स टीटी के प्रेस्टिज लि.कम्पनी के प्रेशर कुकर पर नकली रैफर लगाकर बेचे जा रहे थे। मंगलवार की देर शाम को कंपनी के जांच अधिकारी एवं कानूनी सलाहकार ने पुलिस के साथ उक्त व्यापारी की दुकान पर छापेमार कार्रवाई की गई। नकली माल बरामद कर जांच अधिकारी ने कोतवाली में आरोपी व्यापारी के खिलाफ कपीराइट एवं ट्रेडमार्क अधिकारों का उल्लंघन कर गैरकानूनी रूप से नकली उत्पाद बेचे जाने एवं आम जनता के साथ धोखाधड़ी के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है ।

स्पीच सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के जांच अधिकारी शिवम गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उक्त कम्पनियों को विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हो रहा था कि कोतवाली क्षेत्र में एक विक्रेता द्वारा मैसर्स ऊषा इंटरनेशनल लि. कंपनी के इलेक्ट्रिक कैटल एवं मैसर्स टीटी के प्रेस्टिज लि.कम्पनी के प्रेशर कुकर नकली रैफर लगाकर धडल्ले से क्रय-विक्रय एवं सप्लाई किया जा रहा । जिससे न केवल कम्पनी की छवि खराब हो रही है और कम्पनी को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही थी । वहीं ग्राहकों को भी धोखाधड़ी से छला जा रहा है। उक्त सूचना के आधार पर मंगलवार को पुलिस के साथ मोहल्ला रोशनगंज स्थित व्यापारी की दुकान पर छापेमार कार्रवाई की गई। जहां व्यापारी सुशील कुमार माहेश्वरी पुत्र रामबाबू माहेश्वरी मौजूद मिले। इस दौरान दुकान की जाँच करने पर नकली ऊषा इलेक्ट्रिक कैटल के 32 नग एवं प्रेस्टिज लि.कम्पनी के 43 नग प्रेशर कुकर बरामद हुए। माल को बरामद कर अधिकारी अपने साथ कोतवाली ले गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment