निर्जल व्रत रख महिलाओं ने की माता अहोई अष्टमी का पूजा अर्चना

सिकंदराराऊ । कस्बा व क्षेत्र में रविवार को अहोई अष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने निर्जला उपवास रखा और परंपरागत तरीके से तारों के दर्शन कर पूजा अर्चना की। बच्चों के आरोग्य व सुखी जीवन के लिए यह पर्व माताओं द्वारा मनाया जाता है।

दीपावली से एक सप्ताह पूर्व कार्तिक मास की अष्टमी को यह पर्व मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं ने सुबह से ही निर्जला उपवास रखकर पूजा की तैयारियां शुरू कर दी थीं। संतान की दीर्घायु व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखा गया। महिलाओं ने दोपहर के समय अहोई अष्टमी की कथा भी सुनी। शाम के समय घरों में पकवान तैयार किए गए। वहीं खड़िया व गेरू से स्याहू माता व उसके सात पुत्रों के चित्र दीवार व घर के आंगन में बनाकर उनकी पूजा की गई। घरों में बुजुर्गाें को दान-दक्षिणा दी गई। वहीं प्रसाद का वितरण किया गया। रात के समय तारों को देख व्रत खोलकर पूजा-अर्चना की गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment