भक्त प्रह्लाद की कथा सुन श्रोता हुए भाव विभोर:कथा का रसपान करने को उमड़ रही भीड़

सिकंदराराऊ । क्षेत्र के गांव नगला जलाल कपसिया मार्ग स्थित श्रीराधा बैंक्विट हॉल आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ एवं रूद्रांबिका महायज्ञ में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन भक्त प्रह्लाद प्रसंग का बखान किया गया। इसमें कथा व्यास स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि भक्त प्रह्लाद ने माता कयाधु के गर्भ में ही नारायण नाम का मंत्र सुना था। जिसके सुनने मात्र से भक्त प्रह्लाद के कई कष्ट दूर हो गए थे। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के रसपान करने से मनुष्य के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं । इसके उपरांत उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पावन लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को धर्म का ज्ञान बचपन में दिया जाता है ।

वह जीवन भर उसका ही स्मरण करता है। ऐसे में बच्चों को धर्म व आध्यात्म का ज्ञान दिया जाना चाहिए। माता-पिता की सेवा व प्रेम के साथ समाज में रहने की प्रेरणा ही धर्म का मूल है। अच्छे संस्कारों के कारण ही ध्रुव को पांच वर्ष की आयु में भगवान के दर्शन प्राप्त हुए । इसके साथ ही उन्हें 36 हजार वर्ष तक राज्य भोगने का वरदान प्राप्त हुआ था। ऐसी कई मिसालें हैं । जिससे सीख लेने की जरूरत है। कथा को सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए । इस मौके पर संकीर्तन मंडली की सदस्यों ने प्रभु महिमा का गुणगान किया। उन्होंने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए । जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस पावन अवसर पर अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया एवं चेतन शर्मा ने व्यास पीठ का पूजन कर आशीष प्राप्त किया । कार्यक्रम के आयोजक उदय पुंढीर तथा धर्म पत्नी पूजा पुंढीर ने पूरे परिवार के साथ विद्वान आचार्यों के पावन सानिध्य में पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य वेदी पर पूजा अर्चना संपन्न की। कथा का रसपान करने को श्रद्धालुओ की खासी भीड़ उमड़ रही है। कथा में संतोष पुंढीर बाबा, मनोज पुंढीर, अशोक जादौन, जयपाल सिंह चौहान, विक्रम सिंह जादौन, ललित जादौन, पुष्पेंद्र पुंढीर,आशीष पुंढीर,देवेंद्र दीक्षित शूल ,सनी भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment