सिकंदराराऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर रविवार की दोपहर को कश्यप समाज के एक भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के नेता प्रवल प्रताप सिंह उर्फ राकेश बघेल ने किया।सम्मेलन के दौरान 80 विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे कश्यप समाज के लोगों का सपा नेता राकेश बघेल ने शॉल ओढ़ाकर और फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राकेश बघेल ने विश्वास जताया कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भारी बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। भाजपा शासन से जनता खासी परेशान है। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा देने का कार्य किया
भाजपा की करनी और कथनी में अंतर है । कार्यक्रम में रामबाबू सिंह कश्यप,सुलहवीर सिंह कश्यप, संजय कुमार, पवन कश्यप,अशोक कुमार कश्यप, नरेंद्र सिंह कश्यप, रामूवान ठेकेदार,देव कश्यप,लट्टूरी सिंह कश्यप, खूबी सिंह कश्यप, कैलाश कश्यप, रामपाल कश्यप, रमेश चंद्र कश्यप, भगवन्त सिंह कश्यप, छोटे सिंह कश्यप , पद्म सिंह कश्यप, ओमप्रकाश, मुरारीलाल कश्यप, राजू कश्यप आदि मौजूद रहे।












