सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पीपली निवासी एक युवक को नामजदों ने तमंचे की वट से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में दो नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।गांव नगला पीपली निवासी योगेंद्र पुत्र सत्यनारायण ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 29 अक्तूबर की शाम 5 बजे करीब वह बाजार से सामान लेकर घर वापस जा रहा था ।
इस दौरान रास्ते में गांव मोहनपुर के पास हिमांशु पुत्र सोनू, सोनू पुत्र राजवीर सिंह निवासीगण गाँव भुर्रका थाना सिकंदराराऊ व 2 अज्ञात व्यक्तियों ने एकराय होकर बेवजह उसकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया और गाली गलौज करने लगे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं तमंचे की वट से उस पर प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।










