वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में कांग्रेसी रवाना भागीदारी के लिए 500 से अधिक कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचेंगे

एक नवंबर को दिल्ली में आयोजित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में शामिल होने के लिए हाथरस से जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता विभिन्न वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए। 

दिल्ली रवाना होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने निजी वाहनों से भी रैली में शामिल होने पहुंचेगे। कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि वोट केवल अधिकार नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा है। इसकी सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित होना बेहद जरूरी है। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के वोट का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मताधिकार, निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के लिए संघर्ष करती रहेगी। जिला हाथरस से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का दिल्ली रवाना होना संगठन की एकजुटता और सक्रियता को दर्शाता है। दिल्ली के लिए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में नावेद खान, हसीन खान, प्रदीप जादौन, सारिक वारसी, राशिद खान, अमन सिद्दीकी, तौफीक, चाहत, गिरीश दिवाकर, गौरव कश्यप, अर्जुन, रितेश कुमार, रिंकू प्रधान, सान्तुन ठाकुर, अशोक गुप्ता, ब्रह्मदेव शर्मा, देवेंद्र शर्मा, राहुल कुशवाह, हरिओम शर्मा, नेमपाल कुशवाह, राय साहब, अखलाक भारती, मथुरा प्रसाद कुशवाह, अब्बास हुसैन, कपिल सिंह, श्रीकृष्ण एडवोकेट, धीरेन्द्र बघेल और आशु गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रवाना हुए हैं।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment