
कोतवाली पुलिस ने अजरोई मार्ग पर नील फैक्ट्री के निकट जुआ खेल रहे पांच लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर जुआरियों के कब्जे से बावन ताश के पत्ते और तेरह सौ साठ रुपये की नकदी बरामद की है।
रविवार को पुलिस के अनुसार, एसआई दीपक शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली कि अजरोई रोड पर नील फैक्ट्री के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में हड़कंप मच गया और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया। और कोतवाली ले आए। जहां उनकी जामा तलाशी में पुलिस ने बावन पत्ते ताश और तेरह सौ साठ रूपये बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम व पता नगला मिंया निवावसी महावीर, मोनू, बर्तन बाजार निवासी कमल, सिद्धनगर निवासी प्रकाश, रायपुर अतरौली अलीगढ निवासी निहाल सिंह बताया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 जी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।











