सिकंदराराऊ। पुरदिलनगर मार्ग स्थित नहर पुल के पास बीती रात्रि एक ऑटो कुत्ता बचाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
बताया जाता है कि गांव खेड़िया कला निवासी राजकपूर शुक्रवार की रात्रि को कस्बा सिकंदराराऊ से अपना ऑटो लेकर गांव जा रहा था। ऑटो में उसकी पुत्री भी उसके साथ थी। जैसे ही ऑटो पुरदिलनगर नहर पुल के निकट पहुंचा। तभी ऑटो के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। ऑटो चालक ऑटो से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिसके कारण ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो में सवार चालक पिता एवं पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आनन फानन में घायलों को उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।










