नामजदों ने देवरानी एवं जेठानी को पीटा

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पिपली में नामजदों ने देवरानी एवं जेठानी को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला पिपली निवासी धनमन्ती पत्नी हाकिम सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 23 अक्टूबर की शाम 7:30 बजे करीब उसके पड़ोसी होरीलाल पुत्र आसाराम, रिंकू ,राकेश पुत्रगण होरीलाल बेवजह गाली गलौज करते हुए आए।

जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसके जेठानी प्रयागश्री को भी नामजदों ने पीटकर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment