विकासखंड सिकंदराराऊ में स्नातक के लिए 52 फीसदी तथा शिक्षक स्नातक के लिए 60 फीसदी मतदान हुआसिकंदराराऊ। विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को कस्बा के मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरी शंकर हिन्दू इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर मतदान शांतिपूर्ण माहौल संपत्र हुआ। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से प्रारंभ हुई। इस दौरान मतदाताओं ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपत्र कराने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मतदान केंद्र पर तैनात सुरक्षाकर्मियों द्वारा जांच के बाद ही मतदाताओं को प्रवेश दिया गया ।
वहीं अधिकारी लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए थे। विकासखंड क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा स्नातक के लिए 52 फीसदी तथा शिक्षक स्नातक के लिए 60 फीसदी मतदान किया गया। सुबह 10 बजे तक मतदान की गति काफी धीमी रही। इसके पश्चात ग्रामीण अंचल के मतदाता तेजी के साथ मतदान करने को पहुंचे। चुनाव में शामिल प्रत्याशियों के समर्थकों ने भी मतदान केंद्र के बाहर अपनेबिस्तर लगाए। सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। दोपहर 3 बजे के बाद मतदान में यकायक तेजी आ गई। मतदान की प्रक्रिया शाम 4 बजे तक चली। मतदाता मीनाक्षी ने कहा कि उन्होंने ऐसे प्रत्याशी को वोट दिया है जिससे उन्हें उम्मीद है कि वह पुरानी पेंशन योजना जैसी मांगों को विधान परिषद में प्रमुखता से उठाएंगे। शिक्षक नरेश चतुर्वेदी के मुताबिक शिक्षकों से जुड़े कई मुद्दों का समाधान जरूरी है। शिक्षकों को ऐसा प्रतिनिधि चाहिए जो उनकी समस्याओं को सदन में उठाकर समाधान के लिए प्रयास करे।










