अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा निर्देशसिकंदराराऊ। विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया के दृष्टिगत शुक्रवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा संयुक्त रूप से कस्बा के मोहल्ला गौसगंज स्थित गौरी शंकर हिन्दू इंटर कॉलेज में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । मतदान को निष्पक्ष , पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया गया ।
जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मतदान प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए। मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखते हुए मतदान समाप्ति तक सतर्कता बरती जाए तथा निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को चेक किया गया तथा पुलिसकर्मियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, मतदान केंद्र पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, निर्वाचन प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न करने वाले किसी भी प्रयास के प्रति सजग रहने तथा अपने निर्धारित दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।










