थार ने बाइक में मारी टक्कर ,तीन घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव पोरा में एक तेज रफ्तार थार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल के पुत्र ने कोतवाली में अज्ञात थार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

जनपद अलीगढ़ के थाना गोंडा क्षेत्र के गांव तलेसरा निवासी अरविंद कुमार पुत्र रुप सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 19 अक्टूबर की शाम 6.30 बजे करीब अपने पिता रूप सिंह एवं रिश्तेदार लवकुमार पुत्र राजेंद्र सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर थाना हसायन क्षेत्र के गांव भैकुरी जा रहा था । जैसे ही बाइक सवार पोरा नहर पर स्थित मंदिर के पास पहुंचे। तभी गांव रतिभानपुर की ओर से तेज गति से आ रही थार के चालक ने तेजी व लापरवाही से थार को चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस थार चालक की तलाश में जुट गई है ।

 

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment