सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को नामजद अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। किशोरी अपने साथ घर में रखी नगदी एवं स्वर्ण आभूषण भी ले गई । किशोरी के पिता ने कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निवासी किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री को दीपांशु उर्फ दीपक 22 सितम्बर की रात्रि 12 बजे करीब अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है ।किशोरी घर में रखी नगदी एवं स्वर्ण आभूषण अपने साथ ले गई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई है।












