लापता छात्र को पुलिस ने अलीगढ़ के एक होटल से किया सकुशल बरामद

मंगलवार की सुबह साईकिल पर सवार होकर घर से स्कूल जाने को निकला था छात्र:पूछताछ के बाद पुलिस ने छात्र को किया परिजनों के सुपुर्द

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव खिजरपुर निवासी एक 16 वर्षीय छात्र मंगलवार को स्कूल जाने के बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने छात्र को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा । छात्र के पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने छात्र की तलाश जारी रखी और गुरुवार को पुलिस ने लापता छात्र अलीगढ के एक होटल से सकुशल बरामद कर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


गांव खिजरपुर निवासी ओमप्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि उनका 16 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार मंगलवार की सुबह 8 बजे करीब घर से साईकिल पर सवार होकर गांव बाजिदपुर स्थित स्कूल जाने को निकला था। दोपहर तक छात्र स्कूल से घर नहीं लौटा। परिजनों को चिंता हुई । परिजनों ने रिश्तेदारी एवं संभावित स्थानों पर छात्र को काफी तलाश किया। किंतु उसका कोई सुराग नहीं लगा। छात्र के लापता होने से परिजन खासे परेशान थे। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने गुरुवार को लापता छात्र मोनू कुमार को अलीगढ़ में स्थित एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया। छात्र से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने छात्र को उसके परिजनों को सौंप दिया। छात्र को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment