मंदिर ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज में भव्य पंच दिवसीय हिंडोला महोत्सव शुरू

हाथरस।बृज देहरी के गली होली वाली स्थित प्राचीन मंदिर ठाकुर श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज के प्रांगण में 24 अगस्त से 28 अगस्त तक पंच दिवसीय भव्य हिंडोला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की सभी तैयारियाँ भव्य हैं हिंडोला उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।

भव्य हिंडोला महोत्सव में प्रमुख आकर्षण एवं समय नित्य नवीन श्रृंगार जिसमें पाँचों दिन ठाकुर जी प्रतिदिन अलग और भव्य सज्जा वाले हिंडोलों में विराजकर भक्तों को मनोहारी दर्शन देंगे।समाज गायन नित्य सायंकाल 7 बजे ठाकुर जी हिंडोले में विराजमान होंगे, जिसके उपरांत टटिया स्थान (वृंदावन) की प्रसिद्ध ध्रुपद-धमार शैली में समाज गायन होगा।

श्री लक्ष्मीनारायण भक्त परिकर समस्त धर्मावलंबी सज्जनों एवं भक्तिमती माताओं से आग्रह करता है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर ठाकुर जी के दिव्य हिंडोला मनोरथ के दर्शन करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment