हाथरस। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले खाद्य विभाग की टीम द्वारा जिले भर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और मिलावटखोरों पर कार्यवाही किए जाने को लेकर लगातार छापामार कार्यवाही की जा रही है और खाद्य विभाग के अभियान से मिलावट करने वालों में खलबली मची हुई है।

आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में रक्षाबंधन पर अभियान के अंतर्गत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं उपजिलाधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में टीम के साथ जलेसर रोड विनोबा नगर सादाबाद से रामप्रकाश के खाद्य प्रतिष्ठान से खोया एवं श्री राम मिष्ठान भंडार से मीठा खोया एवं ताराचंद मिष्ठान भंडार से बर्फी ,घेवर एवं घी समेत 5 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए तथा मौके पर अस्वच्छकर स्थिति में भंडारित 25 लीटर दूध एवं 15 किलोग्राम पेड़ा कीमत लगभग 4000 रुपए नष्ट करा दिया गया।
टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, करतार सिंह, पारुल सिंह, भरत सिंह ,विकास कुमार, प्रियेश सिंह , सुरेंद्र कुमार गोंड के साथ पुलिस बल मौजूद था ।









