थाना समाधान दिवस में दस शिकायतें दर्ज, चार का मौके पर निस्तारण

कोतवाली परिसर में थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शिव प्रकाश यादव ने की, जबकि संचालन प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी ने किया। समाधान दिवस में क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों ने राजस्व, भूमि विवाद, रास्ते और अन्य समस्याओं से संबंधित अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
शनिवार को लगाए गे थाना समाधान दिवस के में कुल दस शिकायतें दर्ज की गईं। अफसरों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अफसरान और कर्मचारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में आई चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। एसडीएम ने संबधित अफसरों से कहा कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक शिकायत को मौके पर जाकर जांचने और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाना प्राथमिकता है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद सहित अन्य मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्रवाई करें, ताकि किसी भी समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके। समाधान दिवस में पहुंचे लोगों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं और मौके पर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया से राहत महसूस की। शिकायतों से संबधित अफसरों ने शेष शिकायतों के भी शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment