सासनी में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ

स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर शनिवार की सुबह कोतवाली चैराहा स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बजरंगियों ने भक्तिभाव से विश्व कल्याण की कामना की।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धालुओं द्वारा प्रभु श्री राम और श्री हनुमान जी की विधिवत आरती से हुई। इसके बाद सभी भक्तों ने एकजुट होकर अत्यंत श्रद्धा के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया। जय श्री राम और जय बजरंगबली के गगनभेदी जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा और वातावरण पूरी तरह भगवामय व आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण, हिंदू समाज की एकजुटता और देश में सुख-समृद्धि के संकल्प को दर्शाने के लिए आयोजित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय बजरंग दल टीम से मोहित बजरंगी, सत्यवीर सिंह, गणेश बजरंगी, पवन बजरंगी, रोशन बजरंगी, आकाश, करण, अभिषेक, विशाल, मनोज, एदल, पारस, रोहित, सुमित, अमरेश, खन्ना, हरिशंकर, राहुल और तरुण सहित अनेक कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment