भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र के सिपाही के रूप में करते हैं कार्य- रजनीकांत माहेश्वरी

हाथरस-13 अगस्त। आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आज भाजपा जिला कार्यालय से भाजपाइयों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत यात्रा पार्टी के गौशाला रोड स्थित जिला कार्यालय से शुरू होकर आगरा रोड स्थित शहीद पार्क पहुंच कर समापन हुआ।।
आजादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज गौशाला रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय से भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में भाजपा के पूर्व ब्रज प्रदेश अध्यक्ष और विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा भाजपा जिला कार्यालय से शुरू होकर बाजारों में भ्रमण करते हुए आगरा रोड पर डीआरबी तिराहा स्थित शहीद पार्क पर पहुंचकर भाजपाइयों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया।।
इस अवसर पर विधान परिषद सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि यह आजादी का पर्व है। इस पर्व पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सर्वसमाज को सम्मान दिया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा ‘राष्ट्र प्रथम, राजनीति बाद में’ के सिद्धांत पर चलती है, जबकि अन्य राजनीतिक दल अवसरवादी राजनीति करते हैं। माहेश्वरी ने कहा कि कांग्रेस ने ‘वंदे मातरम’ पर प्रतिबंध लगाया था। अब भाजपा सरकार ने वंदे मातरम से प्रतिबंध हटाया है और इसे लेकर कानून बनाया है। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी ने यह भी कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र के सिपाही के रूप में काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।। विशाल तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर,पूर्व विधायक राजवीर पहलवान व हरिशंकर माहौर, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशंकर राना भूरा पहलवान, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडे, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती संध्या आर्य, रामवीर सिंह भैयाजी, महेंद्र सिंह आचार्य, रामकुमार माहेश्वरी, ब्रज क्षेत्र मंत्री डौली माहौर, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, संजय सक्सेना, मूलचंद वाष्णेय, सांसद प्रतिनिधि ठा. राजेश कुमार सिंह गुड्डू भैया, श्रीमती प्रभा सिंह, अंकित गौड, विष्णु बघेल, अंकुर सिसोदिया, रवि कुशवाहा, दीपक मुद्गल,गजेंद्र राणा, डॉ.योगेंद्र सिंह गहलोत, सोनिया नारंग, विपुल लुहारिया, गौरव ठाकुर, रजत चौधरी, रजत अग्रवाल, डॉ.राजीव सिंह , देवा पहलवान, नवनीत गौतम, सुनील गौतम,श्रीमती अखिलेश गुप्ता, देवेंद्र चौहान, सुरेश चौधरी, भोला सिंह चौधरी, सुरेंद्र पुंडीर, विशाल गुप्ता, पंकज पलावत, कृष्णा पहलवान, मथुरा प्रसाद ,सौरभ शर्मा, बबीता वर्मा, सुनीता वर्मा, नरेश प्रधान, पूजा शर्मा, मोहित बघेल, राजेश कुशवाहा, अनिल सिसोदिया, प्रशांत शर्मा, वासुदेव माहौर एडवोकेट आदि तमाम भाजपाई शामिल थे।











