हाथरस-13 अगस्त। विधानसभा चुनाव 2027 को मद्देनजर रखते हुये काँग्रेस ने निचले स्तर पर संगठन मजबूती हेतु संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं की पार्टी के प्रति नब्ज टटोलना शुरू कर दिया है।इसी संदर्भ में राहुल गाँधी के दूत केन्द्रीय पर्यवेक्षक के रूप में राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री सीताराम लाम्बा शहर काँग्रेस कमेटी कार्यालय पसरटटा बाजार पहुंचे,जहाँ शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने केंद्रीय पर्यवेक्षक सीताराम लाम्बा का फूलों का हार पहनाकर व संविधान निर्माता बाबा साहब का छविचित्र भेंट कर जोरदार स्वागत किया।। पर्यवेक्षक ने सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से संगठन पर चर्चा करते हुये कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में बेहतर चुनाव कैसे लड़कर जीता जा सकता है,इसके लिए संगठनात्मक रूप से हमको पहले से ही मजबूत होना होगा। प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता से अलग अलग संगठन सम्बन्धी उनकी राय जानी। तदोपरांत कहा कि सभी मिलकर संगठन के साथ काम करो, ताकि संगठन मजबूती से 2027 का चुनाव जीतकर पार्टी के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा सके। केंद्रीय पर्यवेक्षक के साथ पीसीसी पर्यवेक्षक के रूप में अदनान मियाँ पूर्व जिलाध्यक्ष कासगंज, सुभाष गाँधी पूर्व जिलाध्यक्ष बुलंदशहर, श्रीमती प्रज्ञा गौड पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस बुलंदशहर ने भी अपने व्यक्तव्य में संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुये कहा कि आज सत्ता का बदलाब समय की माँग है। हम सभी काँग्रेसजन गुटबाजी छोड़कर एकजुटता के साथ जनता के मुददों पर काम कर जनता के दिलों में जगह बनानी है। ताकि 2027 विधानसभा चुनाव में जनता काँग्रेस गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताकर सरकार गठबंधन की सरकार बनाने को तत्पर पर हो जाये।। शहर अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने बताया कि एक वर्ष पहले मार्च 2025 में उन्हें शहर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली थी। 1989 से काँग्रेस उत्तर प्रदेश की सत्ता से दूर है। जहाँ वर्तमान समय में लोग सत्ता का सामना करने से डरते हैं या लोग सत्ता के साथ रहना अधिक पसंद करते हैं। योगेश कुमार ओके ने इन विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी अलग नयी कमेटी बनाकर जनमुद्दों पर संघर्ष पार्टी की मजबूती का बिगुल बजा रखा है।। कार्यक्रम के दौरान शहर उपाध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी, डॉ. प्रमोद कुमार, धर्मेन्द्र गाँधी, भूपेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी मुकेश कुमार सिंह, कार्यालय सचिव रोहित सिंह, महासचिव योगेश बाबू,जुनैद खान एडवोकेट, देवानन्द कुशवाहा, विश्वास भारद्वाज, विनोद शर्मा शशी गुरु, सचिव राजकुमार, गगन पारासर, रवि बाबू, हेमन्त कुशवाहा, शीलेन्द्र यादव, तरुण सागर, राजेश गौतम , देवदत्त दयाल, रामनाथ सिंह, राजा खान के अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित, ब्रहमदेव शर्मा, मैनपुरी कोऑर्डिनेटर अवधेश बख्शी, प्रभाशंकर शर्मा, राधेश्याम अग्निहोत्री, देवेन्द्र शर्मा पूपू गुरु आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया।











