जिलाधिकारी की सराहनीय पहल – जनता दर्शन में दिव्यांग दंपति को उपलब्ध कराया अंत्योदय राशन कार्ड

जिलाधिकारी ने संवेदनशीलता के साथ लिया तत्काल निर्णय

 

हाथरस-13 अगस्त। जिलाधिकारी अतुल वत्स द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जनता दर्शन में प्राप्त एक शिकायत का जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।जनता दर्शन में श्रीमती हीराबाई प्रजापति पत्नी धर्मेन्द्र चौधरी द्वारा अंत्योदय राशन कार्ड बनवाए जाने की मांग की गई थी।। शिकायतकर्ता दंपति दोनों दिव्यांग हैं और किराए के मकान में रहते है। जिलाधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता एवं पात्रता को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में संबंधित विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए श्रीमती हीराबाई प्रजापति एवं उनके परिवार का अंत्योदय राशन कार्ड जारी कर दिया गया। इससे पात्र परिवार को शासन की खाद्यान्न संबंधी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता दर्शन का उद्देश्य केवल शिकायतों को सुनना ही नहीं, बल्कि पात्र एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। दिव्यांग दंपति की समस्या का तत्काल समाधान होने पर उनके द्वारा जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी की इस पहल से यह संदेश गया है कि जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment