हाथरस। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों द्वारा प्रताहित करने को लेकर एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने दहेज में तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।।
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के रमनपुर के जोगिया मार्ग निवासी लवली शर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी शादी 9 दिसंबर 2022 को सासनी स्थित मां कैला देवी गेस्ट हाउस में छोटा बिर्रा निवासी विशाल शर्मा के साथ हुई थी।विवाह में मायके पक्ष ने लगभग नौ लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति व अन्य ससुरालीजन उसे अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करने लगे।
विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वाले उससे मायके से तीन लाख रुपये लाने का दबाव बनाते थे। यह मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। पति पर शराब और भांग के नशे में मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है।। शिकायत में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि जब विवाहिता गर्भवती हुई तो ससुराल पक्ष ने दो बार उसका जबरन गर्भपात करा दिया। फरवरी में पति ने आईवीएफ उपचार के लिए मायके पक्ष से 1.50 लाख रुपए लिए और मार्च में इलाज शुरू कराया, लेकिन आरोप है कि बाद में उपचार बीच में ही छोड़ दिया गया। अप्रैल में महिला को सांस लेने में परेशानी होने लगी।आरोप है कि 13 मई को देवर सोनू शर्मा उसे मायके छोड़ गया। इसके बाद परिजनों ने यहाँ अस्पतालों में उसका उपचार कराया। हालत बिगड़ने पर नोएडा के अस्पताल में भी इलाज कराया गया, जहां उपचार जारी बताया गया है।परिजनों ने ससुराल पक्ष से समझौते के कई प्रयास किए। महिला के अनुसार, तीन बार उसे ससुराल ले जाया गया, लेकिन हर बार उत्पीड़न फिर से शुरू हो गया। महिला ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।












