* हाथरस।भारत विकास परिषद संस्कार शाखा की कार्यशाला का आयोजन शहर के नई धर्मशाला में किया गया।कार्यशाला में मंच सज्जा, दीप प्रज्जवलन,अतिथियों के स्वागत के पश्चात अध्यक्ष कमलेश जैन ने स्वागत उदबोधन एवं कार्यशाला करने के उदेश्य को बताते हुये कार्यशाला का शुभारंभ किया ।

कार्यशाला में प्रांत से आये दायित्व धारियों ने सभी विषयों को सरलता और अपने पूरे अनुभव के साथ प्रस्तुत किया, जिसका लाभ संस्कार शाखा के सभी सदस्यों ने उठाया और सभी सदस्यों ने सपूर्ण मनोयोग से विषय को समझा और अपने प्रश्न किए और शंकाओं का निराकरण किया। इस तरह की कार्यशालाओं के माध्यम से हम सभी परिषद को जान सकते हैं और परिषद का काम आगे बढ़ा सकते हैं।शाखा को सबसे बडी खुश खबरी रही कि संस्कार शाखा परिवार में नये विकास रत्न अनिल वार्ष्णेय- वंदना वार्ष्णेय ने विकास रत्न बनने की अपनी स्वीकृति प्रदान की। साथ ही शाखा के अध्यक्ष कमलेश जैन ने विकास मित्र बनने की घोषणा की और अपने साथ 4 विकास मित्र अंकित वार्ष्णेय, सीमा वार्ष्णेय, किशनदास अग्रवाल (बंटी भाई) एवं लकी कंसल को भी विकास मित्र बनाने की घोषणा की। विकास रत्न के लिये एक लाख रूपये एवं विकास मित्र के लिये ग्यारह हजार रूपये की राशि का केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में दान दिया जाता है। सभी विकास रत्न एवं विकास मित्रो का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।
इसी कडी में संस्कार शाखा की बैठक में शाखा के सदस्य एवं सक्रिय महिला सदस्याओं को शाखा अध्यक्ष कमलेश जैन ने अगस्त माह में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। जिसमे 15 अगस्त पर ध्वजारोहण किसी प्राइमरी स्कूल में किया जाये या विद्या मंदिर में कराने का निर्णैय लिया।आगामी तीज कार्यक्रम के लिये महिला सहभागिता सीमा वाष्णैय ने बताया कि इस बार ये कार्यक्रम एक अलग अंदाज में और नये स्थान पर होगा और कार्यक्रम तय व तिथि की घोषणा की जाये । आगामी 31अगस्त को समस्त भारत में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रभारी डा. मनोज शर्मा ने सभी से कहा कि कम से कम 2 दंपत्ति प्रत्येक विद्यालय मे जाकर प्रतियोगिता को करायेंगे, जिसमे वहां सदस्यों ने अपने-अपने नाम की घोषणा की और जो भी अपनी कार्य सेवा देना चाहे वह अपने नाम और बता दें।। कोषाध्यक्ष अंकित वार्ष्णेय ने सत्र की पहली तिमाही का आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया, जिस पर सभी ने ध्वनि मत से कोषाध्यक्ष की प्रशंशा की।अन्य विषय में पूछे गये आगामी देशाटन कार्यक्रम में अध्यक्ष ने बताया कि लगभग दिसंबर माह में हम देशाटन कराने का विचार कर रहे हैं। अंत मे राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ। कार्यशाला एवं सभा का संचालन सचिव अंकुल जैन ने किया और धन्यवाद संस्कार प्रमुख प्रवीन वर्मा ने ज्ञापित किया।
कार्यशाला एवं साधारण सभा में प्रांतीय अधिकारी मनोज अग्रवाल, विकास रत्न अनिल वार्ष्णेय, अलीगढ़ से पधारे प्रभात वार्ष्णेय,प्रदीप रंजन शर्मा, संजीव वार्ष्णेय, चंद्रशेखर ऋषि, विजय कृष्ण गर्ग,देवेंद्र मोहता,सौरव अग्रवाल, राकेश वार्ष्णेय , विशाल वार्ष्णेय, राहुल शर्मा, कृष्ण कुमार अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, मदन मोहन वार्ष्णेय, अक्षिता शर्मा, रुचि शर्मा, नीतू अग्रवाल , रुचि माहेश्वरी, अनुराग माहेश्वरी, लकी कंसल, कृष्ण कुमार अग्रवाल बंटी , मुरारीलाल अग्रवाल, नितिन माहेश्वरी, प्रीति वार्ष्णेय रुचि अग्रवाल, रश्मि गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, मनोज शर्मा, वंदना वार्ष्णेय, दीपक वाष्र्णेय, विकास गर्ग, मीना कुमारी, खुशबू जैन, पारस मित्तल, सुरेश अग्रवाल, विकास रत्न सतीशचंद्र गोयल, उषा जैन, नवीन खंडेलवाल, रेनू खंडेलवाल, भगवत स्वरूप गर्ग, विवेक वार्ष्णेय, गोपाल राठी, मेघा राठी एवं अन्य सदस्य शामिल थे।












