हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन परिसर में स्थापित किए गए सेल्फी प्वाइंट

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन परिसर में स्थापित किए गए सेल्फी प्वाइं

हाथरस।शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आम जनमानस को अभियान से जोड़ने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

 

जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे इन सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ सेल्फी लें तथा उसे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की सहभागिता से अभियान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ ही नागरिकों में देशभक्ति एवं राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जन-जन का अभियान बनाते हुए अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें तथा अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना व्यक्त करें।

जिला विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत जनपद में राष्ट्रभक्ति एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर एवं विकास भवन परिसर में सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए हैं। इन सेल्फी प्वाइंट को आकर्षक ढंग से तिरंगे की सजावट से तैयार किया गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment