अग्रवाल सभा चुनाव में चुनाव अधिकारियों पर लगाया मनमानी का आरोप

हाथरस।श्री अग्रवाल सभा के चुनाव में भारी अनियमितता एवं मनमानी के आरोप लगाते हुए अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा सभा के अध्यक्ष व महामंत्री के नाम ज्ञापन सौंप गए हैं और बैठक बुलाकर मनमानी को खत्म कराने की मांग की है।
श्री अग्रवाल सभा के महामंत्री विनोद अग्रवाल एडवोकेट को अग्र बंधुओं द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि श्री अग्रवाल सभा के द्विवार्षिक चुनाव में चुनाव अधिकारी दीपेश अग्रवाल सर्राफ व देवेन्द्र गोपाल द्वारा मनमाने ढंग से चुनावों के नियमों में परिवर्तन कर रहे हैं। चुनावी नियमों में कोई भी समय नामांकन का नहीं लिखा गया।
नाम वापिसी पर नामांकन शुल्क नियमानुसार वापिस होना चाहिए, नहीं कर रहे हैं।5 अगस्त नामांकन की अन्तिम तिथि थी।। ज्ञापन में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चन्द्र अग्रवाल ठेकेदार ने चुनाव अधिकारियों से पूछा गया कि नामांकन कितने बजे तक लिये जायेगें, तो दीपेश अग्रवाल द्वारा उन्हें बताया कि मैं दुकान पर 8 बजे तक रहूँगा। उनका आरोप है कि लेकिन 6 अगस्त 6 को नामांकन लिये गये जो पूर्णतया गलत तानाशाही पूर्वक रवैया है। तथा षडयन्त्र के तहत नामांकन समय 5 बजे समाप्त होने के उपरान्त भी अन्तिम लिस्ट जारी नहीं की गई।


ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा गया है कि चुनाव अधिकारीगण का मनमाना रवैया अपनाना सम्पूर्ण समाज की उपेक्षा कर रहे हैं और समाज के विघटन/मतभेद का कार्य हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि सभा की बैठक बुलवाकर मनमानी समाप्त कर चुनाव समिति को भंग कर मर्यादापूर्वक लोकतान्त्रिक ढंग से चुनाव कराया जावे।। ज्ञापन देने एवं मांग करने वालों में अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल ठेकेदार, अजय अग्रवाल ,रूपकिशोर अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल कसेरे , सुरेश चंद्र अग्रवाल, मदनलाल कसेरे, विनोद कुमार, राकेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, मुकेश गर्ग गोटा वाले ,जितेंद्र कुमार गोयल, विष्णु कुमार गोटा वाले, निपुण कुमार पोद्दार, सुरेंद्र कुमार, हरिशंकर आर्य आदि शामिल है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment